रामपुरः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वार्ड 36 के पार्षद मोहम्मद जफर ने नगर पालिका अध्यक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे रामपुर को भ्रष्टाचार, लापरवाही और तानाशाही में धकेल दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष खुद को शासक समझने लगी हैं, जनता की सेवक नहीं। गरीबों की दुकानों पर बुलडोजर चलवाने के बाद अब वह उन दुकानों को करोड़ों में बेचने की तैयारी कर रही हैं। क्या यही जनसेवा है? नगर पालिका अध्यक्ष ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है।
पार्षद जफर ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर सैकड़ों दुकानें तोड़ दी गईं और अब उन्हीं दुकानदारों से दोबारा नीलामी कराकर नई दुकानें खरीदने को कह रही हैं, जबकि ये दुकानदार 40 साल पहले ही नीलामी के जरिए पैसे देकर दुकानें खरीद चुके हैं, अब नीलामी कराई जा रही है- वह भी लाखों रुपये में। जिस दुकानदार के पास खाने के पैसे नहीं हैं, वह साढ़े सात लाख रुपये की दुकान कैसे खरीदेगा? यह गरीबों का सीधा शोषण है और सिर्फ चहेतों को फायदा पहुंचाने की योजना है।
जनता का पैसा लूटा जा रहा है, लेकिन कोई हिसाब नहीं दे रहा है। बैठक में उन्होंने कहा कि नई सड़कों की हालत महज दो महीने में ही खराब हो गई है, टेंडर बंद कमरों में बांटे गए हैं, ठेकेदारों की मिलीभगत से घटिया निर्माण हुआ है, हर योजना में कमीशनखोरी और भाई-भतीजावाद है, नगर पालिका चेयरमैन को जनता की परेशानी नहीं दिखती, उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी और कमीशन की चिंता है। रामपुर की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।''
1-नालियों की सफाई नहीं हुई, बारिश से पहले बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
2-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, फॉगिंग नहीं हो रही है।
3-स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, रात में शहर अंधेरे में डूबा रहता है।
4-शौचालय टूटे पड़े हैं, पार्क बर्बाद हो गए हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं।
5-जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए रिश्वत मांगना आम बात हो गई है।
अगर नगर पालिका चेयरमैन ने जवाबदेही तय नहीं की और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई नहीं की तो हम पूरे रामपुर में आंदोलन शुरू करेंगे। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत