Mirzapur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मिर्जापुर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और मिर्जापुर जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को साझा किया और विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए नंद गोपाल गुप्ता ने अखिलेश यादव के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के आठ साल को नकारात्मक तरीके से पेश करते हुए कहा कि आठ साल की खुशी क्यों मनाएं, जब प्रदेश बर्बाद हो चुका है।
सपा मुखिया को जवाब देते हुए नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने महाकुंभ के आयोजन में खलल डालने की कोशिश की थी और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हुए अपना वोट बैंक साधने के लिए सोशल मीडिया पर बेतुकी पोस्ट की थी। लेकिन, जनता ने उनके प्रयासों को नकार दिया।
मंत्री ने आगे कहा कि उनकी पार्टी के लोग औरंगजेब को अपना मानते हैं, अगर उनकी पार्टी के लोग औरंगजेब को महान बनाने की बात करते हैं और महाराणा प्रताप को कलंकित करने का काम करते हैं तो इस देश की जनता यह भलीभांति जानती है। अभी उनकी जो दुर्दशा है, आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
सपा के बारे में भविष्यवाणी करते हुए मंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का पतन निश्चित है। यह पार्टी अब खत्म होने की ओर बढ़ रही है। उनकी दुर्दशा देखकर साफ है कि सपा के नेताओं को जनता की नब्ज समझने में दिक्कत हो रही है। अखिलेश यादव ने जो भी पोस्ट एक्स पर किया है, जनता ने उस पर कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई बार तो स्थिति ऐसी बन गई कि उन्हें अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत