अयोध्या, महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड स्तर पर संगठन के विस्तार, संविधान पर मंडरा रहे खतरे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सदर बाजार एवं माँ पाटेश्वरी वार्ड में वार्ड स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। सदर बाजार में बैठक की अध्यक्षता महानगर महासचिव रामनाथ शर्मा तथा मां पाटेश्वरी वार्ड की बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन महानगर सचिव विजय यादव ने किया।
बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर प्रभारी अमित जायसवाल तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम उपस्थित रहे। महानगर प्रभारी अमित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और संविधान को कमजोर करने की साजिशें देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा और महिलाएं भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, मगर सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त हैं। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान बचाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दैनिक जरूरत की समान पर सरकार जरूरत से ज्यादा टैक्स लगा रही है, जिससे महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, सविता, रामनाथ शर्मा, विजय यादव, हामिद अली, देवव्रत शर्मा, बाबू ,इमरान खान, कृष्णा यादव, हर्ष यादव, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”