Mahua Moitra Pinaki Misra Wedding: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेज तर्रार नेता व सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल ( BJD) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ वकील पिनाकी मिश्रा ने साथ जर्मनी में गुपचुप शादी कर ली है। 65 वर्षीय पिनाकी और 51 वर्षीय महुआ दोनों की यह दूसरी शादी है। दोनों ने 30 मई को जर्मनी के बर्लिन पैलेस में विवाह किया। इस दंपती के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने भीड़ से बचने के लिए बर्लिन को चुना।
महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने पिनाकी मिश्रा के साथ केक काटते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! बेहद आभारी हूं।"
महुआ-पिनाकी फिलहाल यूरोप में अपना हनीमून मनाने में व्यस्त हैं। महुआ ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को बताया था कि वह पिनाकी से शादी कर रही हैं। वह उनसे 'छुट्टी' लेकर शादी के लिए विदेश चली गईं। पिनाकी और महुआ के जून के अंत तक देश लौटने की उम्मीद है। इससे पहले 2019 में तृणमूल के लिए बशीरहाट लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद नुसरत जहां ने तुर्की में निखिल जैन के साथ 'डेस्टिनेशन वेडिंग' की थी। इसलिए उनके सांसद के तौर पर शपथ लेने में देरी हुई। नुसरत एक अभिनेत्री हैं। वह पूरी तरह से राजनेता नहीं थीं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इस खबर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खुद लोकसभा सांसद ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। चार बार के लोकसभा सांसद पिनाकी मिश्रा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी भी हैं। वहीं, महुआ मोइत्रा की शादी पहले डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसेन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत