पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए पटना के राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है। यहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ही लालू यादव की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच की थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई।
सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव को दिल्ली जाना था, लेकिन जैसे ही वे राबड़ी आवास से एयरपोर्ट के लिए निकले, उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया और उन्हें चेकअप के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में लाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। लालू यादव किडनी, हार्ट और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। हाल ही में उनकी तबीयत में सुधार हुआ था।
लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ है। सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से ही लालू यादव विशेष सुविधाओं और निगरानी में रह रहे हैं। यहां तक कि राजधानी समेत राज्य में जहां भी लालू यादव जाते हैं, अपने विशेष वाहन से जाते हैं।
गौरतलब है कि लालू यादव (Lalu Yadav) रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली जाते रहे हैं। इस बीच उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद आरजेडी समर्थक चिंतित हैं। लालू यादव जिस अस्पताल में पहुंचे हैं, उसके बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है। आरजेडी समर्थक लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”