लखनऊ, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा ने गांधी परिवार पर तंज कसा है। इसके साथ ही कहा है कि राहुल गांधी की ओर से सिद्दारमैया को मिलने का समय नहीं दिया गया है। इसे उनका अपमान बताया गया है। पार्टी ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी गांधी ने कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता को अपमानित किया है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चल रही हैं, इस बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, लेकिन सिद्दारमैया को गांधी की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी इसी को तंज बनाकर रख रही है। भाजपा नेता और आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने इसी मौके पर सिद्दारमैया का एक वीडियो साझा किया है। बीजेपी की ओर से कहा गया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का दिल्ली में अपमान! वह दिल्ली तक आए, लेकिन लोकसभा में विपक्ष के नेता ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। अब वह बिना किसी मुलाकात के ही लौट आए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी गांधी ने कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता का अपमान किया हो।
भाजपा नेता ने इतिहास याद दिलाया है कि कैसे राजीव गांधी ने वीरेंद्र पाटिल को बर्खास्त कर दिया था। यही कारण है कि राज्य में कांग्रेस का पतन हो गया था। मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं गांधी परिवार भी, हमेशा से कन्नड़ लोगों के साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करती रही है। सिद्दारमैया ने बीते दिनों राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ी अटकलों को खारिज किया था। उनका बयान था कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। सिद्दारमैया का दावा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल पूरा करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”