झांसीः नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य और उपसभापति के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाती है। कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है, जिसके बाद 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है।
झांसी के मेयर बिहारी लाल के अनुसार 2 जून को नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव होगा। सबसे पहले 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके 6 पार्षद कार्यकाल से बाहर होंगे। उनकी जगह 6 नए पार्षद कार्यकाल में शामिल किए जाएंगे, जिसके बाद उपसभापति का चुनाव होगा। शनिवार को मेयर बिहारी लाल आर्य ने नेता सदन दिनेश प्रताप सिंह उर्फ बंटी राजा और पार्षद आशीष तिवारी के साथ बैठक कर चुनाव की तिथि पर चर्चा की और 2 जून को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव से पहले 6 सदस्यों को कार्यकारिणी से बाहर किया जाएगा, जिसमें चार पार्षद भाजपा के और एक आम आदमी पार्टी के और एक निर्दलीय पार्षद होंगे।
इस बार फिर भाजपा कार्यकारिणी में अपनी संख्या बढ़ाने की रणनीति बना रही है, वहीं विपक्षी खेमा भी भाजपा में सेंध लगाने की कोशिश जरूर करेगा। चुनाव तिथि घोषित होते ही दावेदारों में रस्साकशी और खींचतान शुरू हो गई है। रस्साकशी भाजपा में ज्यादा दिखाई दे रही है वहीं विपक्षी खेमा भी अपने संख्या बल को बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। नगर निगम कार्यकारिणी में 2 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले चार पार्षद भाजपा पार्टी से हैं।
इनमें उपाध्यक्ष प्रियंका साहू, अमित राय, प्रदीप खटीक और कामेश अहिरवार का नाम शामिल है, जबकि विकास खत्री निर्दलीय और आशीष रायकवार आम आदमी पार्टी से हैं। ये सभी पार्षद 2 जून को कार्यकारिणी से बाहर हो जाएंगे और इनकी जगह 6 नए सदस्य चुने जाएंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने लखन कुशवाह, सुनील नेनवानी, अंकित सहारिया, भरत सेन, बाल स्वरूप साहू, नेता प्रकाश यादव, अर्चना पंकज राय, रितिका तिवारी में से किन्हीं 6 पार्षदों को कार्यकारिणी में भेजने का फैसला किया है। विपक्ष ने वार्ड क्रमांक 59 से संव गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है जबकि अन्य सदस्यों के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत