मिलिए मुख्यमंत्री सुवेंदु के निजी सचिव, IAS शांतनु बाला से

खबर सार :-
Ias shantanu bala new private secretary: पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने अपना निजी सचिव की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने 2017 बैच के IAS अधिकारी शांतनु बाला को अपना निजी सचिव नियुक्त किया है।

मिलिए मुख्यमंत्री सुवेंदु के निजी सचिव, IAS शांतनु बाला से
खबर विस्तार : -

Ias shantanu bala new private secretary: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी ने अपना निजी सचिव नियुक्त किया है। 2017 बैच के IAS अधिकारी शांतनु बाला को अपना निजी सचिव नियुक्त किया है। शांतनु बाला दक्षिण 24 परगना के ADM के पद पर रह चुके हैं। इन्होंनें B.Tech और M.Tech किया है और अब इनकी नियुक्ति को लेकर CMO के बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। 

शांतनु बाला निजी सचिव

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीजेपी की सरकार बनने के बाद काफी नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य में पहली बार 15 सालों के बाद भाजपा की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री पद की कमान सुवेंदु अधिकारी ने संभाल ली है। अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री ने अपने सीएमओ ऑफिस में अहम नियुक्तियां की हैं। इसमें 2017 बैच के आईएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। बंगाल की सरकार ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सचिन बाला अबतक दक्षिण 24 परगना जिले में  एडीएम का पद संभाल रहे थे और अब वो सीएम के निजी सचिव के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगें।

IAS शांतनु बाला के बारे में

IAS शांतनु बाला का जन्म 16 नवंबर 1988 को हुआ था। पढ़ाई के मामले में वो बचपन से ही तेज-तर्रार रहे हैं। उन्होंने  बायो-टेक्नोलॉजी में B.Tech और M.Tech की डिग्री हासिल करने के बाद प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाई। शांतनु बाला मुर्शीदाबाद और बिहार के जिलों में एडिशनल डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट के पद अपनी सेवा दी है। इसके बाद उन्होंने दक्षिण 24 परगना में अपनी कमान संभाली। प्रशासनिक मामलों में उनके कार्य की सक्रियता को देखते हुए उन्हें एक सक्षम अधिकारी के लिए जाना जाता है। उनकी इसी कार्यशैली के कारण मुख्यमंत्री ने बेहद खास जिम्मेदारी दी है।

क्या होता है निजी सचिव का काम

मुख्यमंत्री का निजी सचिव एक अधिकारी के साथ-साथ कार्यालाय की सबसे अहम जिम्मेदारी माना जाता है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम, उनके बैठक का शेड्युल, सरकारी फाइलों की मॉनिटरिंग और बाकी के विभागों के बीच संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी निजी सचिव की होती है। शांतनु बाला मुख्यमंत्री और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का काम करेंगें। युवा अधिकारी होने के कारण नई कार्यशैली और तेज फैसलों को बढ़ावा दे सकते हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रशासन में बड़े बदलाव की उम्मीद है और शांतनु बाला की नियुक्ति इस रणनीति का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। 

अन्य प्रमुख खबरें