Howrah bomb blast: पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या होने के बाद वहां इलाके में डर का माहौल बना हुआ है, तो वहीं हावड़ा में 7 मई को बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि वहां देसी बम फेंका गया था, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस बम धमाके के बाद खिदिरपुर, टॉपसिया और रिप्पन इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसे अब (बीएनएस की धारा 125) के रूप में भी जाना जाता है। फिलहाल इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस बार जब से बंगाल में चुनावी नतीजें आएं है, तब से हिंसा का दौर जारी है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पनिहाटी में 6 मई बुधवार देर रात सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास जोरदार बम विस्फोट हुआ, जिसमें भाजपा के पांच समर्थक घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के महज कुछ घंटों बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद भाजपा ने टीएमसा के सिरे आरोप मढ़ा है।
पुलिस के मुताबिक कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह पर देसी बम फेंक दिया, जिससे इसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल घायलों को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्थानियों के मुताबिक पनिहाटी के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता लोगों से बात कर रहे थे। अटानक कुछ बदमाशों ने उन पर बम फेंक दिया और मोटरसाइकल से फरार हो गए।
भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन हलमावरों को तृणमूल कांग्रेस का साथ मिला है, लेकिन टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आस-पास के सभी इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिससे इसमें बम धमाके में शामिल लोगों की पहचान किया जा सके।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में बम विस्फोट हुआ वह नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ का आवास सबसे पास में है। रत्ना देबनाथ आरजे कर दुष्कर्म पीड़िता की मां हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal: सरकार गठन की तैयारी तेज, शाह करेंगे विधायकों संग बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
रोमांचक मोड़ पर पहुंची तमिलनाडु की राजनीति! पलानीस्वामी के दावे पर विजय की चेतावनी
बड़ा सियासी संकट! इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय! सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल से मिले विजय
अखिलेश यादव ने मतगणना पारदर्शिता पर उठाए सवाल, CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
राज्यपाल से मिले TVK Leader विजय थलापति, सरकार बनाने का दावा किया पेश
Srinagar: पंजाब धमाकों पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, बोले- कोई नई बात नहीं
असम में सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही बनेगी नई सरकार: हिमंता बिस्वा सरमा
चुनाव नतीजों के बाद बढ़ा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने लगाए ‘वोट चोरी’ के आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर सपा का हमला, लगाया धांधली के आरोप, कही ये बात