Hemant Khandelwal: एमपी में भाजपा (BJP) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खंडेलवाल के नाम का ऐलान किया। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई की कमान विष्णु दत्त शर्मा की जगह हेमंत खंडेलवाल को सौंपी गई है। खंडेलवाल के निर्वाचन पर पार्टी में जश्न का माहौल है और बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 70 के दशक में मध्य प्रदेश में जो सफर शुरू हुआ, वह आज भी जारी है। भाजपा संगठन जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसके पीछे भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की लगन और वैचारिक प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक संगठन विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में चल रहा है और सरकार मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 3 सितंबर 1964 को जन्मे हेमंत खंडेलवाल पेशे से व्यवसायी है। अपने सांसद पिता की मौत के बाद चुनावी राजनीति में उतरे खंडेलवाल 2008 से 2009 तक लोकसभा सांसद और 2010 से 2013 तक भाजपा बैतूल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। करीब 60 वर्षीय खंडेलवाल 2013 में चौदहवीं विधानसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद 2014 से 2018 तक वे भाजपा की प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष रहे। वर्ष 2023 में वे दूसरी बार विधायक चुने गए। खंडेलवाल की पारिवारिक पृष्ठभूमि भाजपा से जुड़ी है। उनके पिता विजय खंडेलवाल भी लगातार चार बार बैतूल से भाजपा के सांसद रहे।
विनम्र और सरल छवि वाले खंडेलवाल संघ से जुड़े रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बेहद करीबी माना जाता है। सरकार के अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भी उनकी अच्छी पटती है। माना जाता है कि खंडेलवाल पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद करते हैं। सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाने की उनकी क्षमता के कारण भी उन्हें इस पद के लिए काफी योग्य माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”