Kedar Jadhav: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केदार जाधव ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जाधव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को एक विकासशील राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
जाधव का मानना है कि भाजपा में शामिल होने से उन्हें राज्य और देश की सेवा करने का एक नया अवसर मिला है। यह फैसला क्रिकेट से राजनीति की ओर उनके कदम को दर्शाता है और इसके जरिए जाधव ने यह भी साफ कर दिया कि उनका उद्देश्य सिर्फ पार्टी के लिए काम करना नहीं है, बल्कि देश और राज्य के विकास में योगदान देना है।
बता दें कि केदार जाधव ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। केदार ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। केदार जाधव ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र और IPLमें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। जाधव मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं।
केदार जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 42.09 की औसत और स्ट्राइक रेट 101.60 से 1389 रन बनाए। उनके नाम वनडे में 2 शतक और 6 अर्धशतक है। बल्लेबाजी के साथ केदार जाधव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए वनडे में 27 विकेट भी चटकाए। केदार ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में केदार जाधव ने 20.33 की औसत से 122 रन बनाए।
अन्य प्रमुख खबरें
वोटर्स के नाम काटकर बने सीएम, सुवेंदु के शपथ के बाद अभिषेक बनर्जी का तंज
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
TMC lost bengal election reasons: पश्चिम बंगाल टीएमसी की हार का कारण ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी?
बंगाल में हिंसा का दौर जारी, हावड़ा में बमबारी, धारा 144 लागू
West Bengal: सरकार गठन की तैयारी तेज, शाह करेंगे विधायकों संग बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
रोमांचक मोड़ पर पहुंची तमिलनाडु की राजनीति! पलानीस्वामी के दावे पर विजय की चेतावनी
बड़ा सियासी संकट! इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय! सरकार बनाने के दावे के साथ राज्यपाल से मिले विजय
अखिलेश यादव ने मतगणना पारदर्शिता पर उठाए सवाल, CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
राज्यपाल से मिले TVK Leader विजय थलापति, सरकार बनाने का दावा किया पेश
Srinagar: पंजाब धमाकों पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, बोले- कोई नई बात नहीं