अररिया, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाना है। इसके लिए जब तक जनता जागरूक नहीं होगी, मतदान का प्रतिशत बढ़ पाना मुश्किल है। वोटिंग का ग्राफ बढ़ाने के लिए मतदाता सूची से लेकर मतदाता के बीच की दूरी खत्म करने के लिए डीएम ने एक नई तरकीब अपनाई है। इसमें उन्होंने एक रथ सजवाकर जिले में लोगों का ध्यान खींचने के लिए रवाना किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान बुधवार को समाहरणालय परिसर से शुरू किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार ने छह जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी रथ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इनमें नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट तथा सिकटी में आम मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इन रथों में ऑडियो संदेश, पोस्टर, बैनर आदि भी हैं। इनके माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी रही है कि किस प्रकार लोग गणना प्रपत्र भर सकते हैं। बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। समय पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रथ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, पंचायतों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रुककर जागरूकता संदेश देंगे। मौके पर बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत