Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष सुर्खियों बने हुए है। दरअसल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी चर्चाओं में इसलिए क्योंकि वो 61 साल की उम्र में दूल्हे बनने जा रहें हैं। उनकी जीवन संगिनी बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय और लोकप्रिय नेता रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) हैं, जिनकी उम्र करीब 50 साल है।
खबरों की माने तो इन दोनों भाजपा नेताओं की शादी आज यानी 18 अप्रैल को कोलकाता में दिलीप घोष के आवास पर होने होगी। इस समारोह में दोनों पक्षों के चुनिंदा करीबी रिश्तेदार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी की महिला मोर्चा की कुछ खास सदस्य भी इस शादी समारोह का हिस्सा होंगी। उधर दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) की शादी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि दोनों की प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई और जीवन के इस पड़ाव पर दोनों के मन में जीवनसाथी बनने का ख्याल कैसे आया?
बता दें कि रिंकू मजूमदार और दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की मुलाकात तब हुई थी, जब घोष प्रदेश अध्यक्ष थे और रिंकू महिला मोर्चा में सक्रिय थीं। समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया और अब वह रिश्ता शादी में बदल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू मजूमदार ने ही शादी का प्रस्ताव रखा था और उन्होंने ही दिलीप घोष की मां पुष्पलता देवी से दिलीप की शादी करवाने के लिए कहा था।
लेकिन दिलीप ने शादी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई,हालांकि उन्होंने इसके लिए तीन महीने का समय लिया और फिर अपनी मां से बात की। उसके बाद शादी के लिए तैयार हुए। दिलीप घोष अविवाहित हैं जबकि रिंकू मजूमदार की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनका एक बेटा भी है, वह तलाकशुदा हैं।
बता दें कि रिंकू मजूमदार भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य रही हैं और पार्टी में उनका योगदान सराहनीय रहा है। वह तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं, जो अब वयस्क हो चुका है। वह कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर वी में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं।
सूत्रों की मानें तो यह शादी न सिर्फ दिलीप घोष के निजी जीवन का नया अध्याय है, बल्कि यह उनकी राजनीतिक छवि को भी नई दिशा दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”