रामपुर , दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने मोदी सरकार 3.0 की पहली सालगिरह के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के लिए देश भर में अल्पसंख्यक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की समीक्षा रिपोर्ट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी को सौंपी। इस मौक़े पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एम अकरम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सूफ़ी संवाद अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. असलम, फिरोज़ खान सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फैसल मुमताज़ ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से आयोजित अल्पसंख्यक चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के दौरान किए गए जनहितैषी कार्यों और उपलब्धियों के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बताना और जागरूक करना है। इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित देश भर में “अल्पसंख्यक चौपाल“ का सफ़ल आयोजन किया। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मोदी सरकार का अल्पसंख्यकों के विकास पर जोर, 11 सालों में किए कई बड़े बदलाव हुए।
उन्होंने बताया कि चौपाल में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत के संविधान की प्रतियां बांटी गई, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग संविधान और अपने अधिकारों को पहचाने। लोगों से अपील की वे अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इस बात पर जोर दिया कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और इसकी जानकारी होना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के लिए सोचते हैं। चाहे वह अल्पसंख्यक समुदाय से हो या बहुसंख्यक। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी उनके अधिकार मिलने लगे हैं। मोदी के विकास रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाने का काम अल्पसंख्यक मोर्चा कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”