रामपुरः पूर्व नगर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गांधी समाधि पहुंचकर पाकिस्तान हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों व लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर ने कहा कि निर्दोष भारतीयों की मौत का बदला लेने के लिए सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन 'सिंदूर' ने आतंक व आतंकवादियों को पनाह देने वालों की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान व पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ राष्ट्रीय नीति है। हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान व पीओके में आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कड़ा जवाब दिया है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को भारतीय सैन्य बलों ने नष्ट कर दिया है। हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है। हम सेना के मनोबल को सलाम करते हैं। हम पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जीशान रजा, नवीद अहमद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नईम, महबूब खान, सुफियान खान, गगन अरोड़ा, हरीश गंगवार, कलीम अहमद, गौरव कपूर, आसिफ बेग, अजीमुद्दीन, नदीम खान, सुलेमान खान, मोहम्मद बिलाल, नासिर खान, सनी कपूर, रवि राज, हर्षित नोनिहाल आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत