Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक नहीं बल्कि दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। दरभंगा पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। ये एफआईआर दरभंगा के लहेरियासराय थाने में दर्ज की गई हैं और इसमें राहुल गांधी समेत 20 नामजद नेता और करीब 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक अंबेडकर छात्रावास में जबरन कार्यक्रम आयोजित करने का है।
दरभंगा में राहुल गांधी ने SC-ST समुदाय के छात्रों से मुलाकात की थी। यह मुलाकात अंबेडकर छात्रावास में हुई थी, जिसकी प्रशासन ने इजाजत नहीं दी थी। प्रशासन का दावा है कि छात्रावास में किसी राजनीतिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं थी। बावजूद इसके राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से दोनों में राहुल गांधी को नामजद किया गया है।
पहली प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने निषेधाज्ञा के बावजूद बैठक की और कानून-व्यवस्था की अनदेखी की।
वहीं दूसरी प्राथमिकी अंबेडकर कल्याण छात्रावास में बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर दर्ज की गई है। इसे जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने दर्ज कराया है। आरोप है कि छात्रावास परिसर में जबरन घुसकर वहां राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी पुष्टि दरभंगा सदर एसडीपीओ अमित कुमार और एसडीएम विकास कुमार ने भी की है।
पिछले पांच महीनों में राहुल गांधी का यह बिहार का चौथा दौरा था। अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और राजद की संयुक्त रणनीति आक्रामक होती जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय जनगणना के साथ-साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को जमीन पर उतारने की तैयारी में दिख रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत