अयोध्या: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री ने ऐसी बात कह कर ऑपरेशन सिंदूर की खुशियों को ठेस पहुंचाया है जिसे कोई भी देशभक्त स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करके भाजपा के मंत्री ने देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही देश के आपसी भाईचारे और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर अपने और अपनी पार्टी के आचरण और चरित्र को भी उजागर किया है। श्री सिंह ने कहा कि आज अगर यह बात किसी विपक्षी नेता के मुंह से निकलती तो भाजपा नेता उसे न जाने क्या-क्या शब्दों से नवाजते। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से ऐसे असभ्य बड़ी बात करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और साथ ही कहा कि बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर हर देशभक्त देशवासी को गर्व है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”