नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरीं सीएम ममता, दिया ये आश्वान
खबर सार :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन लोगों के साथ खड़ी हूं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण तरीके से अपनी नौकरी खो दी है। मुझे परवाह नहीं कि कोई क्या सोचता है। मैं आपकी गरिमा को बहाल करने का हरसंभव प्रयास करूंगी।
खबर विस्तार : -
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के स्कूलों में नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन कर्मचारियों की सेवा में कोई रुकावट न आए और वे बेरोजगार न रहें।
हरसंभव प्रयास का आश्वान
यहां प्रभावित अभ्यर्थियों और स्कूल स्टाफ से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन लोगों के साथ खड़ी हूं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण तरीके से अपनी नौकरी खो दी है। मुझे परवाह नहीं कि कोई क्या सोचता है। मैं आपकी गरिमा को बहाल करने का हरसंभव प्रयास करूंगी।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था फैसला
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल को राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियों को अवैध करार दिया था। शीर्ष अदालत ने पूरी चयन प्रक्रिया को 'दोषपूर्ण और भ्रष्ट' बताया था।
अभ्यर्थियों के लिए किए जाएंगे अलग प्रबंध
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करती है और स्थिति से निपटने के लिए 'पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता' के साथ सक्रिय कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी अलग योजना तैयार की है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों की सेवा में कोई रुकावट न आए और उन्हें बेरोजगार न रहना पड़े।
बीजेपी और माकपा पर निशाना
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि नियुक्तियों में अनियमितताओं में उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुझे इस विषय की कोई जानकारी नहीं है। अगर नौकरी गंवाने वालों के समर्थन में मुझे जेल भी जाना पड़े तो मैं तैयार हूं। मुख्यमंत्री ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
संसद में पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने किया दान; विपक्ष ने उठाया 'चंदा चोरी' का मुद्दा
2026-07-31
-
हॉकी टीम की नई भगवा जर्सी पर विवाद, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
2026-07-30
-
बांकीपुर उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 20.01 फीसदी मतदान, प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का लगाया आरोप
2026-07-30
-
Monsoon Session: मकर द्वार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से जवाब की मांग, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
2026-07-30
-
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- माफी नहीं मांगूंगा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने के लिए अमित शाह जिम्मेदार
2026-07-29
-
ई-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, 30 करोड़ वाहनों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर उठाए सवाल
2026-07-29
-
राहुल गांधी पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा सबसे बड़े उत्पाती
2026-07-29
-
छात्र आंदोलन पर बोले अखिलेश यादव, कहा- केवल मंत्री नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से मिलेगा न्याय
2026-07-28
-
Bankipur By-election: भाजपा, राजद और जन सुराज के बीच कांटे की टक्कर, बूथ प्रबंधन पर सबकी नजर
2026-07-28
-
मुख्यमंत्री ने नगरोटा में दिया बयान, बोले चार वर्षों में सरकारी स्कूलों का स्वरूप बदल जाएगा
2026-07-27
-
थलपति विजय के बाद राजनीति में एंट्री करने जा रहे धनुष?, एक बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
2026-07-27
-
संसद में गतिरोध, लोकसभा अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी
2026-07-27
-
घर-घर से उठी परीक्षा में सुधार की आवाज, सत्ता पक्ष के लोग कर रहे हैं स्वागत
2026-07-27
-
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
2026-07-26
-
सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2028 कर्नाटक विधानसभा चुनाव, कहा- अब दूर ही.....
2026-07-26