कासगंजः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 20 मई को कासगंज जिले में 724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिले को 25.63 हेक्टेयर में विस्तृत नवनिर्मित पुलिस लाइन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिकों पर की गई कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्दी की कीमत क्या होती है, वह लोग तो जानते भी नहीं हैं।
आपने अभी भारत के बहादुर जवानों द्वारा पाकिस्तान की कमर तोड़ते हुए देखा है। अगर भारत माता के पास बहादुर जवानों की सेना नहीं होती तो देश का जनमानस सुरक्षित रख पाना कठिन होता। उन्होंने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि पाकिस्तान आज दुनिया के आगे अपनी जान बख्श देंने की गुहार कर रहा हैं। प्रधानमंत्री के निर्णयों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना में अप्रत्याशित काम हुए है। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में पुलिस की भूमिका होती है।
यूपी में 2017 के पहले लोगों की सुरक्षा पर तमाम सवाल उठाए गए। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। दंगे हर पर्व त्योहार से पहले होते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की समाजवादी सरकार में नारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस के लिए इसी कासगंज में कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां डीएम और एसपी के लिए भी कोई जगह नहीं थी। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने माफियाराज खत्म किया। माफियाओं के लिए पुलिस काल बन गई। सबको पता है कि अपराधी ने इस चौराहे पर हरकत की तो अगले चौराहा तक पहुंच भी नहीं पाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”