Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में मंगलवार को एक बार फिर विस्तार किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) के कद्दावर के नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी हुई है। धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल में एक जगह थी। इसे भरने के लिए छगन का नाम आगे चल रहा था। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित तमाम नेता मौजूद रहे।
दरअसल NCP अजित पावर गुट के वरिष्ठ नेता भुजबल (Chhagan Bhujbal) लंबे समय से नाराज चल रहे थे। वो सीएम फडणवीस के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में जगह न मिलने से आहत थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान ओबीसी मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने के बावजूद पार्टी ने उन्हें शामिल नहीं किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कई कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अजित पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसके अलावा, वे दो बार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में अपने नामांकन पर विचार नहीं किए जाने से भी नाराज थे।
गौरतलब है कि भुजबल का शामिल होना एनसीपी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार महीने में स्थानीय और नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई में वे ओबीसी आरक्षण की रक्षा के लिए सबसे आगे रहे हैं। इसके अलावा वो जाति आधारित जनगणना के प्रबल समर्थक रहे हैं।
NCP को कैबिनेट में एक मजबूत और सशक्त ओबीसी चेहरे की जरूरत थी, खासकर तब जब एक अन्य ओबीसी नेता धनंजय मुंडे को मार्च में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस्तीफा दे दिया था। उन्हें बीड के सरपंच की हत्या सिलसिले में इस्तीफा देना पड़ा था। मुंडे के पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग था।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत