लखनऊ, छगन भुजबल महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में शामिल कर लिए गए हैं। फडणवीस ने उनको मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंत्रिपद की शपथ भी ले ली है। बता दें कि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल में एक जगह थी। इसे भरने के लिए छगन का नाम आगे चल रहा था। 77 साल के भुजबल राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख चेहरों में हैं। उनको पिछले साल दिसंबर में फडणवीस के मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल सका था।
अटकल तो ऐसी भी की जा रही हैं कि महाराष्ट्र में शरद पवार और अजित पवार कभी एक भी हो सकते हैं। चाचा और भतीते की राजनीति से यहां के लोग काफी परिचित हैं, इनका बड़ा ही रोचक इतिहास रहा है। इसमें ठाकरे परिवार का भी नाम लिया जा सकता है। सोमवार को ही भुजबल ने कहा था कि मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में उनको जगह मिलेगी। खास बात यह रही कि आज एक ही मंत्री को शपथ दिलाने के लिए आयोजन किया गया।
धनंजय मुंडे राकांपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने मार्च में उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से त्यागपत्र दिया था। कई और विभाग उनके पास थे। इसी जगह को भरने के लिए भुजबल का नाम आगे किया गया था। अब सरकार में एनसीपी के मंत्रियों की संख्या 10 है। भुजबल को शामिल करने का बड़ा कारण यही है कि वह राज्य में ओबीसी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इससे पहले भी वह कई पदों पर मंत्री रह चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”