Bypoll Results 2025: चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस-बीजेपी और TMC को एक-एक सीटें मिली। गुजरात की कादी सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। वहीं विसावदर में AAP के गोपाल इटालिया जीते। बीजेपी की कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहीं।
केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदान शौकत जीते। उन्होंने CPIM के एम. स्वराज को हराया। वहीं पंजाब के लुधियाना पश्चिम में AAP के खाते में आई, यहां संजीव अरोड़ा जीते। कांग्रेस के भारत भूषण आसू दूसरे नंबर पर रहे। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC उम्मीदवार अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के आशीष घोष को हराया। इन सभी पांच सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।
उधर कालीगंज सीट पर चल रही मतगणना के बीच कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में विस्फोट हो गया। घटना में 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बच्ची की मौत पर दुख जताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- पुलिस दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
आप नेताओं ने इन जीत को 'काम की राजनीति' करार दिया। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि आप ने गुजरात में भाजपा के अत्याचार को परास्त कर दिया है। गोपाल इटालिया की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। संजय सिंह ने इसे भाजपा के गढ़ में आप की बड़ी जीत बताया, जबकि अनुराग ढांडा ने कहा कि केजरीवाल मोदी के गढ़ में वापस आ गए हैं। मनीष सिसोदिया ने लुधियाना वेस्ट को 'सेमीफाइनल' करार देते हुए फाइनल की उम्मीद जताई। वहीं, टीएमसी की ममता बनर्जी ने कालीगंज में जीत के लिए लोगों का आभार जताया और कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने नीलांबुर में आर्यदान शौकत की जीत को 'टीमवर्क का चमत्कार' बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”