Mayawati : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की दिल्ली में रविवार (18 मई) को अहम बैठक हुई। बसपा की हाई लेवल मिटिंग में मायावती ने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर बड़ा फैसला लिया। यूपी की पूर्व सीएम ने आकाश आनंद को एक बार चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर ( Chief National Coordinator) की अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश को रिपोर्ट करेंगे। माना जा रहा है कि आकाश आनंद की राजनीतिक जिम्मेदारी बढ़ाए जाने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।
सूत्रों की माने तो आकाश आनंद (Akash Anand) आगामी चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान की कमान भी संभालेंगे। फिलहाल बसपा में तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेट आकाश आनंद इनसे ऊपर होंगे। जिन लोगों को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेट नियुक्त किया गया है, उनमें राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर बेनीवाल नाम शामिल हैं। रामजी गौतम संगठन में बिहार प्रदेश के प्रभारी भी हैं।
बसपा सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद की यह नई भूमिका आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करेगी। दरअसल आकाश आनंद लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी छवि एक युवा और ऊर्जावान नेता की है। उनकी यह नई भूमिका न केवल पार्टी को युवा नेतृत्व का संदेश देगी, बल्कि मायावती के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में आकाश आनंद की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। वह पार्टी के मुख्य रणनीतिकार के रूप में काम करेंगे और चुनावी रैलियों में बसपा की नीतियों का प्रचार करेंगे।
गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने 3 मार्च को अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया था। लेकिन करीब चालीस दिन बाद 13 अप्रैल को उन्होंने एक बार फिर आकाश को पार्टी में वापस ले लिया। मायावती ने पार्टी में वापसी के साथ ही आकाश आनंद को सख्त चेतावनी दी थी कि भविष्य में किसी के बहकावे में न आएं और पूरी निष्ठा से पार्टी हित में काम करें। साथ ही उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से आकाश का मनोबल बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने में सहयोग करने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत