भीलवाड़ाः शाहपुरा में देशभक्ति का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा बालाजी की छत्री से शुरू होकर त्रिमूर्ति चौराहा तक गई। यात्रा का नेतृत्व नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी व नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने किया।
तिरंगे के साथ पूरे बाजार में देशभक्ति के नारे गूंजे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरे बाजार में जनजागरण का माहौल बनाया। भारतीय सेना के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया गया। त्रिमूर्ति चौराहा पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सेना के समर्थन में प्रदर्शन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नगर मंडल के साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और सशस्त्र सेनाओं के प्रति अपना विश्वास जताया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी तिरंगे के साथ इस यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने कहा कि यह यात्रा न केवल देश के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाती है, बल्कि हमें देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश भी देती है। नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपने सैनिकों के साथ खड़ा रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और भारत माता की जय के जयकारों के साथ बैठक का समापन हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”