भाजपा सांसद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, AFSPA लगाने का किया अनुरोध
खबर सार :-
भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पश्चिम बंगाल के चुनिंदा सीमावर्ती जिलों को 'AFSPA' के तहत 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया जाए
खबर विस्तार : -
बहरमपुर: पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में AFSPA (सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम) लागू करने की मांग की है। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध की आड़ में मुर्शिदाबाद समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही हिंसा को लेकर इस बारे में एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है।
याद दिलाया 1990 का कश्मीर पलायन
भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पश्चिम बंगाल के चुनिंदा सीमावर्ती जिलों को 'AFSPA' के तहत 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया जाए। ज्योतिर्मय सिंह ने रविवार को कहा कि पिछले कई दिनों से बंगाल में कश्मीर जैसे हालात बन गए हैं- जब 1990 के दशक में हिंदुओं को पलायन करना पड़ा था। खासकर बंगाल के चार जिलों मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया और दक्षिण 24 परगना में। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री से 'AFSPA' लागू करने और केंद्रीय बलों को नियंत्रण देने का अनुरोध किया गया है।
पुलिस बल को निशाना बनाया जा रहा है
सांसद ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में भी इसी तरह की अशांति फैली है। वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भड़की हिंसा का जिक्र करते हुए महतो ने आरोप लगाया कि भीड़ ने हिंदुओं के घरों, सार्वजनिक संपत्ति और यहां तक कि पुलिस बलों पर भी हमला किया।
उन्होंने कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती का आदेश देना पड़ा, जिससे 'राज्य की प्रशासनिक विफलता' उजागर हुई। सांसद ने स्थिति की तुलना 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन से की और चेतावनी दी कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो बंगाल में भी ऐसे ही हालात पैदा होंगे।
चार जिलों में AFSPA लागू करने की मांग
उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपसे बहुत सम्मानपूर्वक बंगाल के सीमावर्ती जिलों में AFSPA लागू करने का आग्रह करता हूं। ऐसा कदम कानून-व्यवस्था को बहाल करने, भविष्य में होने वाली हिंसा को रोकने और हिंदुओं को आश्वस्त करने में मदद करेगा कि उन्हें उनके हाल पर नहीं छोड़ा गया है। इस बीच, नदिया जिले के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने भी शाह को पत्र लिखकर बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में "बिगड़ती" कानून व्यवस्था के मद्देनजर तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के नाम पर हुई हिंसा से मुर्शिदाबाद में भयावह स्थिति पैदा हो गई है। शांति बहाल करने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना से काशी तक निकाली गई कार रैली
2026-09-20
-
पंजाब को नशामुक्त बनाकर विकसित राज्य बनाएगी भाजपाः अर्जुन राम मेघवाल
2026-09-20
-
ओवैसी ने किया अखिलेश पर पलटवार, विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
2026-09-20
-
कोलकाता में राजनीतिक रंजिश के चलते तोड़फोड़, टीएमसी के पूर्व विधायक से अभद्रता
2026-09-20
-
आजम के समर्थन में सपा, जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण नोटिस रद्द करने की मांग
2026-09-20
-
निर्वाचन आयोग ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस
2026-09-19
-
DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में ABVP ने लहराया परचम
2026-09-19
-
अखिलेश ने की यूपी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, बीजेपी पर साधा निशाना
2026-09-19
-
पंजाब: भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया
2026-09-19
-
West Bengal by-elections: रेजीनगर में TMC उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
2026-09-19
-
Nandigram Bypoll 2026: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार
2026-09-18
-
सरकार अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को मिलेगा सोने का छल्ला
2026-09-18
-
ममता बनर्जी ने दिया कांग्रेस को समर्थन, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
2026-09-18
-
ममता और ऋतब्रत गुट को मिले नए चुनाव चिन्ह, उपचुनाव में होंगे इस्तेमाल
2026-09-18
-
पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला
2026-09-18