Bihar Voter List : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने SIR प्रक्रिया पर फिर सवाल उठाए हैं। वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) ने कहा कि यह पूरी तरह से भाजपा की साजिश है, वे चुनाव आयोग को आगे करके यह काम करवा रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह बिहार का दुर्भाग्य है, लगातार कई मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। कई लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं और कई ऐसे लोग हैं जो बिहार से बाहर रहते हैं, लेकिन बिहार में वोट देते हैं।" उन्होंने साफ कहा कि राजद SIR का नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया का विरोध कर रहा है। लोगों के नाम तो हटा दिए गए, लेकिन यह बताने वाला कोई नहीं है कि नाम क्यों हटाया गया?
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav ) ने कहा, "बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा चाहिए था ताकि बिहार तरक्की कर सके। लेकिन SIR लागू किया जा रहा है। SIR का कोई विरोध नहीं कर रहा, बल्कि इसकी प्रक्रिया का विरोध हो रहा है।" उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का उदाहरण देते हुए तेजस्वी ने कहा, "उपमुख्यमंत्री ने खुद पूरा मामला (दोहरी वोटर आईडी) चुनाव आयोग पर डाल दिया है। ऐसे और भी कई लोग हैं, फिर प्रक्रिया पर सवाल क्यों नहीं उठेंगे।" उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था होने के नाते अपने दर्जे का दुरुपयोग कर रहा है। आयोग सुप्रीम कोर्ट की सलाह भी नहीं मान रहा है।
तेजस्वी यादव ने बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दल 17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। वे लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करेंगे। राजद नेता ने यह भी कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के साथ-साथ वह बिहार के मौजूदा हालात को लेकर भी लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में राहुल गांधी समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत