Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों गठबंधनों के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के नेतृत्व तय नहीं होने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी कोई नाराजगी नहीं है और इसकी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए के नेतृत्व का चेहरा नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा। एनडीए में सब कुछ ठीक है; जल्द सीट बंटवारे को लेकर भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें कुछ भी तय नहीं हुआ है। कल ही कांग्रेस ने कहा कि तेजस्वी यादव राजद में मुख्यमंत्री के चेहरे होंगे, महागठबंधन के नहीं हैं। इसे लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव फ्रस्ट्रेशन में हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व भी तय नहीं हुआ है, जबकि एनडीए के नेतृत्व, नीति और नियत तय हैं। जल्द ही सारी चीजों की घोषणा होगी। एनडीए में सहयोगियों की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी मनमुटाव नहीं है। जब उनसे लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की नाराजगी की चर्चा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं है। दरअसल, दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अब तक तस्वीर साफ नहीं है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
बता दें कि चुनाव आयोग ने सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के बाद चुनाव की तारीखें तय की हैं। पहले चरण में बिहार में छह नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम के साथ बैठक में जदयू और राजद समेत कई राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीखें छठ पूजा के बाद रखने का आग्रह किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”