पटना : विपक्षी नेताओं द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर दिए गए बयान को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया गया। चिराग पासवान ने कहा कि आगामी राज्यों के चुनावों में महागठबंधन समाप्त हो जाएगा।
20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह एनडीए ने बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और बिहार की जनता ने एनडीए पर पूरा भरोसा जताया है, उसी तरह 20 नवंबर को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भी भव्य और यादगार होगा। मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार और संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने का काम 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा।
उन्होंने एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि महागठबंधन ने ‘वोट चोरी’ का झूठा मुद्दा उठाकर बिहार में अपनी पार्टी को ही खत्म कर लिया। अब पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में भी वे खत्म हो जाएंगे। बिहार की जनता ने राजद की सोच और कार्यशैली को पूरी तरह नकार दिया है। राहुल गांधी का एसआईआर मुद्दा जनता के बीच नहीं चला। विपक्ष के नेता हार का बहाना ढूंढने में लगे, बजाय 1 प्रतिशत भी आत्म-मंथन करें तो शायद उनके लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार से महागठबंधन का सफाया हो चुका है और आने वाले समय में देश से भी कथित महागठबंधन खत्म हो जाएगा।
चिराग से जब पूछा गया कि आपकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है, क्या आपकी पार्टी से बिहार की अगली सरकार में डिप्टी सीएम बनने जा रहा है, इस पर चिराग ने सवाल को टाल दिया। बता दें कि बिहार में अगली एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा, जिसे लेकर तैयारी तेज हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत