पटनाः राजधानी पटना में शनिवार को हुई महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक में तेजस्वी यादव के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर हुई महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक करीब चार घंटे तक चली। इस बैठक में सभी दलों ने तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। बैठक के बाद राजद ने कहा कि तेजस्वी यादव के चेहरे को लेकर गठबंधन में कोई संशय नहीं है, सभी (घटक दल) उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा मानकर संतुष्ट हैं।
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि नीतीश सरकार के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन में जिसे जो भी सीट मिलेगी, वह ले लेगा। लेकिन महागठबंधन में आंतरिक लोकतंत्र है। सभी को सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी।
इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की बैठक में पहले समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसके बाद सभी उप-समितियों की बैठक हुई। करीब 4 घंटे चली इन बैठकों में गठबंधन के नेताओं ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उप-समिति ने समन्वय समिति के सदस्यों के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर महागठबंधन गाँव-गाँव जाएगा।
राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे पर हम एकजुट हैं। सरकार में बैठे लोगों को अपनी सीट शेयरिंग की चिंता करनी चाहिए। महागठबंधन में सीट और चेहरे को लेकर कोई संशय नहीं है। उन्होंने बिहार में अपराध की घटनाओं में वृद्धि का दावा करते हुए नीतीश सरकार पर भी सवाल उठाए।
मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रवक्ता देव ज्योति ने वादा किया कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो 60 दिनों के भीतर कानून-व्यवस्था में सुधार होगा। कांग्रेस नेता अभय दुबे ने भी कहा कि सीटों को लेकर महागठबंधन में कोई टकराव नहीं है। सभी दल एकजुट हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”