Bihar Election 2025: चुनावी राज्य बिहार में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (rahul gandhi padyatra) बेगूसराय में कन्हैया कुमार द्वारा निकाली जा रही 'पलवान रोको, नौकरी दो यात्रा' में शामिल हुए। हालांकि, यह पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। इसके बाद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि 3 महीने के अंदर चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी का यह तीसरा दौरा है। दरअसल, सोमवार को सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक बेगूसराय में राहुल गांधी का कार्यक्रम तय था। इस दौरान उन्हें पदयात्रा में भाग लेने के साथ ही एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था, लेकिन राहुल तय समय से 4 मिनट पहले यानी 11.41 बजे ही पटना के लिए निकल गए। जिसके बाद कपस्या चौक टाउनशिप गेट के पास आयोजित नुक्कड़ सभा को रद्द कर दिया गया। हालांकि, नुक्कड़ सभा क्यों रद्द की गई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि राहुल की पदयात्रा के दौरान करीब 10 हजार लोग मौजूद थे। करीब सभी ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। बेगूसराय में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने सभी पदयातियों से सफेद टी-शर्ट पहननने को कहा था यही वजह है कि पूरी सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सफेद टी-शर्ट में नजर आए। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी अचानक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर से बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो गए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अल्लवरु और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह राहुल गांधी (rahul gandhi padyatra) के पटना में होने वाले 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। बेगूसराय में कन्हैया कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसलिए वे पटना में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”