Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मोतिहारी से बड़ा विवाद सामने आया है। यहां बूथ नंबर 229 और 230 पर भाजपा पोलिंग एजेंटों पर मतदाताओं को उम्मीदवारों की तस्वीरें और चुनाव चिन्ह वाली पर्चियां बांटने का आरोप लगा है। इस मामले में राजद ने चुनाव आयोग से शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर भाजपा एजेंट खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि बूथों के अंदर तस्वीरें और चुनाव चिन्ह दिखाकर पर्चियां बांटी जा रही हैं। राजद ने इस पोस्ट में बिहार निर्वाचन आयोग को टैग करते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की। इस शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कराई। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, मोतिहारी के दोनों बूथों पर पर्चियां बांटने की पुष्टि हुई और स्थानीय पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हुआ। कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 14.55 रहा। पश्चिमी चंपारण में 15.04%, पूर्वी चंपारण में 14.11%, सीतामढ़ी में 13.49%, और गया में 15.97% मतदान दर्ज किया गया।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बिहार को नई दिशा देने के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने कहा, “हमें सत्ता नहीं, बिहार को आगे बढ़ाने का मौका चाहिए। युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का अवसर चाहिए।” राजद ने अपने अभियान में ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का नारा दोहराया।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत