Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की तारीखों के ऐलान के साथ सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं चुनाव से ठीक पहले एनडीए गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। इसकी वजह सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह (Seema Singh) समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी में शामिल होकर राजनीति में एंट्री मारी थी।
दरअसल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में कमियां और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने यह कार्रवाई की। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं, उनमें लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार और अल्ताफ आलम राजू शामिल हैं। इन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से क्षेत्र में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है।
बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री है। उन्होंने हाल ही में चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी में शामिल होकर राजनीति में एंट्री मारी थी। राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरी थीं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में उनके दस्तावेजों में खामियां पाई गईं, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।
चुनावी जानकारों का मानना है कि मढ़ौरा विधानसभा सीट से चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद इस सीट पर अब मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनसुराज पार्टी के बीच होगा। मढ़ौरा से राजद उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री हैं। सीमा सिंह के अलावा, पिछली बार जदयू के टिकट पर मढ़ौरा से चुनाव लड़े अल्ताफ आलम राजू का भी नामांकन खारिज कर दिया गया है। इस बार टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत कर नामांकन दाखिल किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”