पटना, केंद्रीय मंत्री और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी का मामला तेजी पकड़ने लगा है। जमुई सांसद और चिराग पासवान के जीजा ने एक्स पोस्ट में इसके लिए राजद पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पटना के साइबर थाने में लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने इस पर फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी ओर चिराग को धमकी मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।
भट्ट ने बताया कि यू-ट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स सेक्शन में टाइगर मेराज इदिसी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने पुलिस से संदिग्ध को गिरफ्तार करने की मांग की है। जमुई सांसद अरुण भारती ने एक्स पोस्ट में कहा है कि अप्रत्याशित हार के डर से बौखलाई राजद बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहती है। बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच अब आपराधिक मामला भी तेजी पकड़ने लगा है। चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी के मामले में फिलहाल रिपोर्ट तो दर्ज करा दी गई है, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इसलिए राजद के आपराधिक तत्व, चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। सांसद भारती ने राज्य सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने और उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। जमुई सांसद ने अपने नेता के लिए कहा है चिराग पासवान शेर का बेटा है। वह न किसी से डरा है, न डरेगा। बिहार के लिए जिएगा और बिहार के लिए मरेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
विधानसभा चुनाव में हार के बाद युवाओं से संपर्क साधेगी DMK, कल से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
2026-06-01
सोनारपुर घटना पर सियासत तेज: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, विपक्षी नेताओं ने भी की निंदा
2026-05-30
महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
2026-05-30
2026-05-29
तृणमूल कांग्रेस का संकट का दौर! अरूप चक्रवर्ती और शांतनु सेन ने भी छोड़ा प्रवक्ता पद
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा जिन्हें मिली दिल्ली की कमान ? संगठन और प्रशासनिक अनुभव पर पार्टी का दांव
2026-05-28
वार्षिक अधिवेशन में टीडीपी का बड़ा ऐलान, 2029 चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देगी पार्टी
2026-05-27
अमेठी पर फिर सियासत तेज, राहुल के दौरे के बाद सक्रिय हुईं स्मृति ईरानी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
2026-05-27