Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि नजदीक आते ही सभी दलों के बड़े नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बुधवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन पर्चा भरा। दोनों नेताओं ने नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन कर अपने समर्थकों में जोश भरा। इसके साथ ही राज्य में एनडीए की सरकार बनने का भरोसा भी दिलाया है।
विजय सिन्हा नामांकन दाखिल करने से पहले लखीसराय स्थित मां बाला त्रिपुरसुंदरी मंदिर और बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रोड शो निकाला, जिसमें भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। नामांकन के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद थीं। नामांकन के उपरांत विजय सिन्हा ने मीडिया से कहा कि एनडीए एकजुट है और बिहार की जनता विकास के मुद्दे पर उन्हें समर्थन देगी।
तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को गरमा दिया। नामांकन के दौरान उनके साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं। तेजस्वी ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए हाजीपुर समाहरणालय पहुंचकर एसडीओ के सामने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य का है, जनता महागठबंधन को भारी बहुमत देगी।” इस बीच, इंडिया महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। जबकि बिहार चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। साथ ही, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”