Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। खास बात ये भी है कि भाजपा ने इस लिस्ट में सभी तबके को तरजीह दी है। इसके अलावा 71 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं। वहीं, पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
भाजपा की पहली सूची में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिला है। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिला सबकी भागीदारी लिस्ट में है। 17 ओबीसी, 11 अतिपिछड़ा और 9 महिलाओं को टिकट मिला है। वहीं, एससी-एसटी समाज के 6 उम्मीदवारों को भाजपा ने मैदान में उतारे हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट दलित, वंचित, पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं महिला समाज को मिला है।
समाज के सभी वर्गों को साधते हुए भूमिहार के 11, ब्राह्मण के 7 और राजपूत के 15 के साथ कायस्थ और मारवाड़ी उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। नए चेहरों को भी कुम्हरार और पटना साहिब, राजनगर, और औरंगाबाद जैसी सीटों पर पर्याप्त जगह मिली है। भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बेतिया से जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं परिहार से गायत्री देवी चुनावी मैदान में होंगी। नरपतगंज से भाजपा ने देवंती देवी को तो सीमांचल के किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह को चुनावी दंगल में उतारकर इन सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
इसी तरह भाजपा ने कोढ़ा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी कविता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि औराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट थमाया है। जमुई से भाजपा ने फिर से श्रेयसी सिंह पर विश्वास जताया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि विजय सिन्हा एक बार फिर लखीसराय के चुनावी समर में अपना दम दिखाएंगे।
भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया है। हालांकि, गया शहर से मंत्री प्रेम कुमार अपनी उम्मीदवारी बचाने में सफल हो गए। इस चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं, जबकि अब 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। बिहार में दो चरणों के तहत 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होनी है।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”