Bharat Bandh: बिहार में वोटर वेरिफिकेशन का विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। आज 09 जुलाई को कई दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। इस बंद का समर्थन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने भी किया है। इनके बंद के आवाहन पर समर्थक सड़कों पर उतरे और कुछ ही देर में बंद का असर दिखने लगा। राज्य में बंद के कारण रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर बंद समर्थक एकत्रित हुए थे। इन्होंने प्रदर्शन करते हुए ट्रेनें रोकने और रास्ते जाम करने की हर ओर कोशिश की।
बिहार में विपक्षी दलों ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। इनका मकसद केंद्र और राज्य सरकार की कई नीतियों का विरोध करना है। इसमें प्रमुख है बिहार में वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया। यद्यपि जिस तरह से विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए बंद का आवाहन किया था, वह तो बुधवार को तमाम जगहों पर सफल रहा। लेकिन इसमें आम आदमी को काफी परेशानी हुई। ट्रेनों में बैठे यात्री उस समय परेशान हो उठे, जबकि कांग्रेस, राजद, वाम दलों और महागठबंधन के सहयोगी संगठनों ने राज्यभर में रेल और सड़क परिवहन को प्रभावित करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
ई इलाकों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया। कई जगह ट्रेनों को भी रोक रखा। हाईवे से वाहन आगे नहीं बढ़ सके। आम आदमी को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद को राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती देने की कोशिश की गई। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव प्रमुख हैं। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव हाथ में कांग्रेस पार्टी का झंडा लिए चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोक दिया गया। राजद विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में करीब 3 मिनट ट्रेनें रोक दी गई। सीवान में भी समर्थकों ने मुख्य सड़कों को बंद करवा दिया। कुछ स्थानों पर हिंसात्मक बंद की कोशश की गई। इसमें आगजनी की बात सामने आ रही है। दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन रोक दी। यहां राजद और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”