BJP New executive committee: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने बुधवार को नई राज्य कार्यकारिणी का औपचारिक ऐलान कर दिया। इसे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मैदान में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकता है।
पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की नई टीम में कई अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। संजय सिंह, राजू बनर्जी, देवश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज टिग्गा, निशिथ प्रमाणिक, तापस रॉय, अमिताव रॉय, तनुजा चक्रवर्ती और प्रबल राहा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह टीम संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।
संगठन संचालन को गति देने के लिए ज्योतिर्मय सिंह महतो, लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान, बापी गोस्वामी और शशि अग्निहोत्री को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वहीं, संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर धार देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में सचिवों की नियुक्ति की गई है। इनमें शंकर घोष, दीपांजन गुहा, सोनाली मुर्मू, मनोज पांडेय, अमलन भादुड़ी, महादेव सरकार, सखारव सरकार, सिंटू सेनापति, सरबरी मुखर्जी, मोहन शर्मा, बिवा मजूमदार और संजय वर्मा शामिल हैं।
पार्टी की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आशीष बापट को कोषाध्यक्ष, जबकि प्रवीन अग्रवाल और विद्यासागर को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी प्रणय रॉय और प्रत्युष मंडल को सौंपी गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन साधा गया है। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत