लखनऊ, बांग्लादेश की राजनीति में सब ठीक नहीं चल रहा है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस भले ही अपने देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के दौरान शक्तिशाली राजनीतिक बने रहे, लेकिन वर्तमान में वह अपनों के दबाव में काम कर रहे हैं। दबाव भी ऐसा कि कभी-कभी झुंझलाहट में वह पद से इस्तीफा देने की धमकी तक दे देते हैं। इन दिनों तो चर्चाओं में घिरे युनुस की एक ही बात हो रही है और वह यही है कि अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस देश की सबसे बड़ी समस्या यही है कि राजनीतिक दल एक आम सहमति पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। सहमति न बन पाने से युनुस को काम करने में दिक्कत हो रही है। मगर यह बात वह केवल अपनों से ही कह रहे हैं।
इन दिनों युनुस अंतरराष्ट्रीय मीडिया में अपनी नाकामी के लिए पहचाने जा रहे हैं। गुरुवार आधी रात को इस बात ने तूल पकड़ लिया कि युनुस इन दिनों काफी परेशान हैं। बीबीसी बांग्ला सेवा ने छात्र नेतृत्व वाली एनसीपी पार्टी प्रमुख निहद इस्लाम के हवाले से यह जानकारी दी। देश की मौजूदा स्थिति में वह काम नहीं कर पाएंगे, ऐसा एनसीपी नेता ने आशंका जताई है। युनुस के अंदरूनी उलझनों पर उनके अपनों से मिली खबरों पर ऐसी आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यहां के राजनीतिक दल एकमत नहीं हो पा रहे हैं। अर्थव्यवस्था भी सुधरने के बजाय बिगड़ रही है। हालांकि, युनुस से देश की सुरक्षा के लिए मजबूत बने रहने को कहा गया है। यह भी कहा गया कि जन आंदोलनों की भावनाओं को भी ध्यान में रखना होगा। यहां के इस्लाम में कुछ उम्मीदें दिखाई हैं तो वहीं एनसीपी नेता ने युनुस को नसीहत दी है कि यदि वह काम नहीं कर पा रहे हैं तो उनके पद पर बने रहने का मतलब नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”