बांदाः समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश सचिव अमोल यादव ने सपा के दलित राज्यसभा सांसद राम जी लाल सुमन के क़ाफ़िले पर हुए हमले की निन्दा की है। सपा नेता ने कहा ये हमला दलित सासंद पर नहीं हुआ है बल्कि संविधान पर हमला हुआ है।
आपको बता दें कि एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रामजीलाल सुमन 27 अप्रैल को आगरा से अलीगढ़ होते हुए बुलंदशहर जा रहे थे, जब उनके काफिले पर गभाना टोल प्लाजा के पास हमला हुआ। वे बुलंदशहर में दलित पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। रामजीलाल सुमन बुलंदशहर में एक दलित परिवार से मिलने जा रहे थे, जो 21 अप्रैल को हुई एक घटना से पीड़ित था। इस घटना में सुनहेरा गांव में ठाकुर समुदाय के कुछ दबंग युवकों ने तेज रफ्तार थार गाड़ी चलाने का विरोध करने पर दलित परिवार पर हमला किया। उन्होंने थार गाड़ी से चार दलितों को कुचल दिया, जिसमें 60 वर्षीय शीला नामक एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों प्रियांशु, मानव, कृष्ण, और अतुल—को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
समाजवादी पार्टी के नेता लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अमोल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को मानने वाली है। संवैधानिक तरीके से हम लोग काम करते हैं। परन्तु एक बार नहीं बल्कि रामजीलाल सुमन जी पर दो बार हमला हो चुका है। हमला एक जाति विशेष के हैं, इसलिए सत्ता संरक्षण मिल रहा है। हम समाजवादी लोग संवैधानिक तरीके से जवाब जरूर देंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत