अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज मंडल अंतर्गत अमानीगंज ब्लॉक सभागार में शनिवार को "एक देश, एक चुनाव" की अवधारणा पर जन जागरूकता के उद्देश्य से प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लल्लू सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पवन सिंह ने की। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि "एक देश, एक चुनाव" एक दूरदर्शी पहल है, जिससे समय व संसाधन की बचत होती है, जिससे न केवल प्रशासनिक लागत कम होगी, बल्कि विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी मशीनरी बाधित होती है, विकास कार्य प्रभावित होते हैं और जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हट जाता है। बार-बार होने वाली चुनावी प्रक्रिया से जनता भी ऊब जाती है। समय की मांग है कि देश में एक चुनाव लागू किया जाए। वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए इस पहल को लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को इस विषय पर जागरूक करना व उनके सुझाव प्राप्त करना था। सभा में अनूप सिंह रानू, राजा राम कोरी, सुखदेव पांडे, राम उजागिर तिवारी, डॉ. एएनसी तिवारी, परशुराम पांडे, शीतला बाजपेई, शंभू सिंह, अजीत कौशल सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”