अयोध्या : मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी और भारतीय सेवा की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस ने जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका और भाजपा विरोधी नारे लगाए।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने अपने बयान से देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान कर नारी शक्ति, देश की सेना के साथ-साथ हमारी एकता को ठेस पहुंचाई है। उनका बयान उनकी संकीर्ण और घृणित सोच को दर्शाता है। जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा अनैतिक और घृणित बयान कैसे दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल इस मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए या उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए अन्यथा यह माना जाएगा कि इस घटिया बयान में उनकी भी मौन सहमति है। भाजपा नेता विजय शाह ने ऐसा घृणित बयान देकर भारत की एकता और अखंडता को खतरे में डालने का अपराध किया है और उनका बयान सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और रामदास वर्मा ने कहा कि भाजपा मंत्री ने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही हमारी बेटी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर सभी देशभक्तों का अपमान किया है, जिसके लिए उक्त मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
माननीय उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा लेकिन भाजपा सरकार अभी भी उन्हें दंडित करने के लिए तैयार नहीं है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरजीत सिंह सलूजा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अशोक कनौजिया, एससी एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत, कवींद्र साहनी, भगवान बहादुर शुक्ला, डीएन वर्मा, भीम शुक्ला, अवधेश तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे, पंकज सिंह, अनिल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”