अयोध्याः कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महानगर कांग्रेस अयोध्या के फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी अब्दुल्ला शेर खान ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में विभिन्न फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में प्रभारी अब्दुल्ला शेर खान के आगमन पर महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
फ्रंटल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रभारी अब्दुल्ला शेर खान ने कहा कि 100 दिन के अंदर हमें कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हमें सरकार बनानी है, जिसके लिए निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि महानगर कांग्रेस पूरे महानगर क्षेत्र में लगातार संगठन सृजन अभियान चला रही है, जिसके तहत वार्डों में अध्यक्ष और उनकी कमेटियां बनाई जा रही हैं।
आम आदमी जाति और धर्म की राजनीति से तंग आ चुका है और वह कांग्रेस की विकासोन्मुखी सोच के तहत कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या जिले में पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के मार्गदर्शन और संरक्षण में कांग्रेस पार्टी न्याय पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रही है, जो बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने किया। महानगर प्रवक्ता विनायक धर द्विवेदी के अनुसार इस अवसर पर अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अंकित जैन, पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडे फूल नकवी, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, मंसाराम यादव, मोहम्मद आरिफ, अरुण साहू, विशाल दुबे, कल्लू शर्मा आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”