अयोध्याः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन का समय सुबह 11:25 बजे निर्धारित है। सबसे पहले वह श्री रामलला के दर्शन करेंगे, जिसके बाद हनुमानगढ़ी परिसर में बने हनुमत् कथा मंडपम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा और इसके बाद दोपहर 1:25 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
हनुमानगढ़ी क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उद्घाटन समारोह को लेकर संत समाज और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। इस कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास जी समेत चारों पट्टियों सागरिया, उज्जैनिया, बसंतिया और हरिद्वारी के महंत और पंच हिस्सा लेंगे। इसके अलावा स्थानीय व्यापारी, पंडा समाज, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अयोध्यावासियों को आमंत्रित किया गया है। हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास और डॉ. महेश दास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री का श्रृंगार घाट बैरियर से मंडपम तक परंपरागत तरीके से स्वागत किया जाएगा।
शिलापट्ट के अनावरण व फीता काटने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण की रस्में संपन्न होंगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और कहा कि अयोध्या सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। यह मंडप 17 हजार वर्ग फीट में फैला है, जिसमें एक साथ 5 हजार श्रद्धालु कथा व सत्संग का आनंद ले सकेंगे। उत्तरी व दक्षिणी छोर पर जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जबकि प्रवेश द्वार पर हनुमंत लला की आकर्षक प्रतिमा शोभा बढ़ा रही है। ग्रेनाइट पत्थरों से बना यह सभा मंडप आधुनिक सुविधाओं से लैस है। 1000 वर्ग फीट का मंच, राम दरबार की झलक व दीवारों पर उकेरी गई रामकथा की झांकियां इसे विशिष्ट बनाती हैं। साथ ही 16 कमरों वाला सुव्यवस्थित अतिथि गृह भी बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत