अयोध्याः आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मकबरा स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें बूथ स्तर तक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा के पीडीए नारे पर कहा कि उनका नारा अलग है, लेकिन काम अलग है।
पीडीए का नारा देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसके लिए काम करना होगा। वह काम बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने ही किया है। उन्होंने कहा कि मायावती की सरकार में एससी एसटी ओबीसी की बैकलॉग में भर्तियां हो रही थी, लेकिन अखिलेश यादव ने अपनी सरकार बनने के बाद इस पर रोक लगा दी। आज सरकार भर्ती नहीं कर रही है, लेकिन विपक्ष में बैठी सपा, कांग्रेस इस पर कुछ नहीं बोल रही है। बसपा के शासन में कई अधिकारियों को पदोन्नत किया गया था।
उनको पदावनत करने का काम सपा ने अपने शासन में किया। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहब के नाम पर बात करते हैं। अखिलेश यादव के साथ एक कार्यकर्ता बाबा साहब की तस्वीर लेकर आया था। जब वह लेकर आया तो उसे समझाना चाहिए था। तब वह खुश हो गया, लेकिन बाद में कहा कि उसे समझा दिया जाएगा। सपा सरकार ने कई जिलों के नाम बदले। बहुजन समाज की योजनाओं को खत्म करने का काम किया। सपा ने जिलों और महापुरुषों के नाम पर बने स्कूलों के नाम बदले।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत