गुवाहाटी, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बोको-छयगांव (जनजाति आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बनगांव में एक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यकर्ता बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं। पदाधिकारियों ने इनके स्वागत की तैयारी के लिए कई लोगों को जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस नेताओं ने मीडिया को यह जानकारी दी कि है कि खड़गे और राहुल गांधी बुधवार को असम पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद गुवाहाटी हवाई अड्डे के पास ही एक होटल में प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति, उपाध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्षों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
इस बैठक के बाद दोनों वरिष्ठ नेता बोको जिले के बनगांव जाएंगे। यहीं एक अहम कार्यकर्ता सभा आयोजित होने वाली है। इस कार्यक्रम में राज्यभर से कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत चुनाव लड़ने वाले जिला परिषद और क्षेत्रीय परिषद के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई और सभी विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की है। महत्व इस बात को दिया जा रहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे एक साथ यहां पहुंच रहे हैं। यह दोनों बड़े नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी देंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”