गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मैं आभारी हूं। वह असम में सिर्फ़ मेरी आलोचना करने आए थे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया फेस बुक पर जो पोस्ट शेयर किया, वह आज चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, असम के एक दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी गुवाहाटी पहुंचे थे।
बुधवार को राहुल गांधी ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में केवल खास लोगां के जाने की इजाजत थी। राहुल यहां की बैठक के बाद छयगांव में पार्टी की एक रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करें। इसी रैली में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री की जमकर आलोचना भी की थी। रैली में बोले गए राहुल गांधी के वाक्यों को हिमंत ने कोट किया है। कुछ बातें सीधे असम के मुख्यमंत्री के लिए थी, उनके बारे में हिमंत कहते हैं कि राहुल ने अपनी सभी सभाओं में बार-बार मेरा नाम लिया है। इसके लिए उन्हें मेरा धन्यवाद! मुख्यमंत्री ने अपने आपको राहुल गांधी का आभारी बताया।
उनका कहने का आशय है कि राहुल ने मुख्यमंत्री का राजनीतिक कद उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जहां शायद वह कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कभी नहीं पहुंच पाते। सीएम ने लिखा कि यह वाकई बहुत संतोष का दिन है। उन्होंने लिखा कि अगर राहुल गांधी ने मेरी आलोचना करने का फ़ैसला किया है, तो यह साफ़ संकेत है कि मैं असम के लोगों के लिए ज़रूर कुछ सही कर रहा हूं। आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जमकर जुबानी जंग चल रही है। वैसे भी प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष बने गौरव गोगोई राज्य सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बसे लोगों के विरूद्ध चलाए जा रहे उच्छेद अभियान को लेकर गौरव गोगोई सरकार पर लगातार हमलावर हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
2026-06-04
शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
2026-06-04
गृह मंत्रालय पर टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, मची हलचल
2026-06-04
Laapata Ladies Poster: भाजपा ने महुआ मोइत्रा से सायोनी तक TMC की महिला नेताओं पर कसा तंज
2026-06-04
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
विधानसभा चुनाव में हार के बाद युवाओं से संपर्क साधेगी DMK, कल से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
2026-06-01
सोनारपुर घटना पर सियासत तेज: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, विपक्षी नेताओं ने भी की निंदा
2026-05-30
महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
2026-05-30
2026-05-29
तृणमूल कांग्रेस का संकट का दौर! अरूप चक्रवर्ती और शांतनु सेन ने भी छोड़ा प्रवक्ता पद
2026-05-28
2026-05-28