Annamalai: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी, BJP ने स्वीकार किया इस्तीफा

खबर सार :-
Annamalai Resigns from BJP: तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी दी है। शुक्रवार को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनका इस्तीफे स्वीकार कर लिया है।
Annamalai: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी, BJP ने स्वीकार किया इस्तीफा
खबर विस्तार : -

Annamalai Quits BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (resignation) मंज़ूर कर लिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए नितिन नवीन (Nitin Nabin) से मुलाकात की थी, तब से ही उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिशें चल रही थीं। 

Annamalai Resignation: बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते है अन्नामलाई

हालांकि बीजेपी लगातार यह दावा कर रही थी कि तमिलनाडु यूनिट में पूरी तरह एकता है और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बनाई है। फिलहाल भाजपा ने उनका इस्तीफा स्वीकार (Annamalai Resignation Accepted) कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कोई बड़ा राजनीतिक फैसला या घोषणा कर सकते हैं। अब सबकी नजरें अन्नामलाई की आने वाली मीडिया बातचीत पर टिकी हैं।

इस्तीफा मंजूर होने से पहले BJP चीफ से की थी मुलाकात

बता दें कि इस्तीफा मंजूर होने से पहले तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई दिल्ली गए थे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी राजनीतिक योजनाओं पर चर्चा की थी। उनकी इस मुकाबात के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें थीं कि बीजेपी अन्नामलाई को मना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दावा किया जा रहा था कि बीजेपी से इस्तीफ़ा देने पर अड़े अन्नामलाई ने अमित शाह से मुलाक़ात के बाद अपना रुख़ नरम कर लिया था। ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ही वे इस्तीफे को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

Annamalai Quits BJP: IPS से राजनेता बने अन्नामलाई

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी, अन्नामलाई 2020 में बीजेपी में शामिल हुए और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में उभरे। 2021 से 2025 तक राज्य बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए, उन्होंने राज्य-व्यापी कई अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं व सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स के बीच एक मज़बूत समर्थन आधार बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान, वह राज्य में पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे।

2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं; इन चुनावों में बीजेपी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई एक स्वतंत्र राजनीतिक रास्ता चुनने के लिए दृढ़ संकल्पित दिख रहे हैं। इस बीच, उनके नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अफ़वाहों ने भी जोर पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ेंः- कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले

अन्य प्रमुख खबरें