Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में थोड़ी भी शर्म बची है, तो उन्हें इसके लिए पीएम मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' बताया।
दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से नफरत और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति शुरू की है, उसका एक निम्न स्तर का प्रदर्शन उनकी 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' में देखने को मिला। बिहार में निकाली गई 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करके सबसे घिनौना काम किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माँ के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की निंदा करता हूँ। मैं पूरे देश की जनता से यह भी कहना चाहता हूँ कि जिस तरह से राहुल गांधी ने घृणास्पद, नकारात्मक और मुद्दाविहीन राजनीति शुरू की है, उससे हमारा सार्वजनिक जीवन ऊपर नहीं उठेगा।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मणिशंकर अय्यर समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। क्या इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके आपको जनादेश मिलेगा ? आज मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप पीएम मोदी को जितना गाली देंगे, कमल का फूल उतना ही खिलेगा। आपने हर चुनाव में कोशिश की, फिर भी आप कुछ सीखना नहीं चाहते। हर चुनाव में आप अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और हार का सामना करते हैं। इसके बाद, जीत को नकारने के लिए ये लोग 'घुसपैठिये बचाओ यात्रा' लेकर निकले हैं। यह यात्रा (मतदाता अधिकार यात्रा) केवल घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली जा रही है।
बता दें कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि उस समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे, लेकिन सभी राजनीतिक दलों और नेताओं ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है।
अन्य प्रमुख खबरें
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
2026-06-04
शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी सीबीआई के शिकंजे में, बकियों की तलाश जारी
2026-06-04
गृह मंत्रालय पर टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ FIR, मची हलचल
2026-06-04
Laapata Ladies Poster: भाजपा ने महुआ मोइत्रा से सायोनी तक TMC की महिला नेताओं पर कसा तंज
2026-06-04
2026-06-03
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ममता ने लिया बड़ा फैसला, TMC की सभी समितियां भंग
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
विधानसभा चुनाव में हार के बाद युवाओं से संपर्क साधेगी DMK, कल से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
2026-06-01
सोनारपुर घटना पर सियासत तेज: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, विपक्षी नेताओं ने भी की निंदा
2026-05-30
महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
2026-05-30
2026-05-29
तृणमूल कांग्रेस का संकट का दौर! अरूप चक्रवर्ती और शांतनु सेन ने भी छोड़ा प्रवक्ता पद
2026-05-28
2026-05-28