Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का चुनावी फायदा उठाने का आरोप लगाया। दरअसल, भाजपा पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला बोल रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा किसी भी घटना का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। जो कुछ भी हुआ होगा, उसमें कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी का हाथ जरूर रहा होगा। उनका वोट बिखर रहा है, जो वोट बचे हैं, उनसे भी वे नाराज हैं। इसलिए उनके वोटों को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार वक्फ (संशोधन) अधिनियम लेकर आई।"
Akhilesh Yadav ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ''जब भाजपा कमजोर होती है तो सांप्रदायिक रास्ता अपनाती है। अयोध्या की हार के बाद पूरे देश ने देखा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति कैसे खत्म हो गई है। वे अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई में जैन समुदाय का मंदिर छीन लिया।''
विपक्ष के 'इंडिया ब्लॉक' के बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा,अभी तक जो बातें सुनने को मिली हैं, जो जानकारी मुझे मिल रही है, उसके अनुसार 'इंडिया ब्लॉक' में शामिल दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।''अखिलेश ने कहा, आगरा में मुगल म्यूजियम बनाया गया था, इस सरकार ने उस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा है। यूपी में भाजपा की सरकार 2027 के बाद लंबी यात्रा पर जाने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”