रामपुरः भारतीय जनता पार्टी नयागंज मंडल के सराय गेट सेक्टर में केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकास भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता जिला सह मीडिया प्रभारी शिवा शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 11 वर्षों में देश की सोच, स्वाभिमान, आत्म विश्वास सब कुछ बदल गया है।
आज देश रक्षा के क्षेत्र में बहुत शक्तिशाली है। हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान को घुटनों के बल पर ला दिया। आज भारत एक विकसित देश है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का नाम शामिल है। भाजपा सरकार के 11 वर्षों में देश में सड़कों का जाल बिछा है। आज लंबी से लंबी यात्रा भी बहुत कम समय में और सावधानी के साथ पूरी हो जाती है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश निरंतर प्रगति कर रहा है।
कई मेडिकल कॉलेज और एम्स जैसे बड़े अस्पताल बन चुके हैं। गरीबों को लगातार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। शिवा शर्मा ने कहा कि देश में चार करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए गए, जिसका सीधा लाभ जनता को पहुंचा। शहरी क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपए मकान निर्माण के लिए दिए गए। बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और भविष्य में भी जो भी बुजुर्ग 70 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, उसका आयुष्मान कार्ड भी पंजीकृत किया जाएगा।
जो भी 70 वर्ष की श्रेणी में आ रहा है उसे केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। देश और उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। मोदी सरकार में भारत लेन-देन में दुनिया में नंबर वन है। इस अवसर पर नया गंज मंडल अध्यक्ष राजू सुमन, कमल कुमार तुरैहा, सेक्टर संयोजक निखिल सक्सेना, हीरालाल बरनवाल, मोहित रस्तोगी, रवि अग्रवाल, सतीश कुमार, जेडी बरनवाल, मयंक सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत